Search

 
 
 

गोमिया में कोरोना से दो लोगों की मौत, तीन की अन्य बीमारी से गई जान

 

Bermo: भय का माहौल बनाने का कोई इरादा नहीं है. लेकिन जो हो रहा है, उससे लोगों को सतर्क करना भी जरूरी है. आज गोमिया प्रखंड के असनापनी निवासी सहाबुद्दीन अंसारी 52 वर्ष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. इस संबंध बोकारो के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने बताया कि सहाबुद्दीन कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी भी थी. जिनकी मौत इलाज के दौरान हो गई है. इसी प्रकार गोमिया चौक स्थित व्हाइट स्टार होटल के मालिक और व्यवसायी 70 वर्षीय प्रह्लाद शर्मा की मौत हो गई. रात को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची ले जाया गया था. लेकिन अस्पताल में जगह नहीं मिलने के कारण उसे वापस घर ले आया. आज सुबह उनका निधन हो गया. गोमिया अस्पताल से 4 पीपीपी किट मंगाया गया इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया.

इसी प्रकार बोकारो थर्मल स्तिथ संत पॉल मॉर्डन स्कूल के निदेशक सह सचिव सुरेश गायकवाड़ की धर्मपत्नी सह शिक्षिका 64 वर्षीय एलिजाबेथ गायकवाड़ की मौत शनिवार देररात हो गयी. उनके निधन पर रविवार को स्कूल परिसर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कथारा स्थित असनापानी कब्रिस्तान में ले जाया गया. जहां उन्हें मिट्टी दी गयी. बताया जाता है कि एलिजाबेथ की शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर बोकारो ले जाया गया. वहां इलाज के बाद ठीक होने पर शाम को वापस बोकारो थर्मल ले आया गया. लेकिन रात में अचानक फिर उनकी तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में उसे डीवीसी के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उनके पति एवं संत पॉल स्कूल के निदेशक सुरेश गायकवाड़ की भी तबीयत खराब है. उनका भी घर पर ही इलाज चल रहा है.

इधर आईईएल ओरिका कंपनी के अधिकारी दिवेश शरण की मां की भी मौत हो गई है. वहीं पिछले 2 माह से बीमार चल रहे तुलबुल ग्राम निवासी 25 वर्षीय देवनारायण महली की पीएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. पूर्व विधायक माधवलाल सिंह उन्हें पिछले दो माह से इलाज करवा रहे थे. उनका शव एंबुलेंस से उनके पैतृक आवास तुलबुल भिजवाया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही