Search

 
 
 

ओडिशा में महिला की हत्या मामले में धनबाद का युवक समेत दो गिरफ्तार

ओडिशा के जगतसिंहपुर में महिला की संदिग्ध मोत मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक धनबाद (मधुबन थाना क्षेत्र) का रहने वाला है.
 

Dhanbad :  ओडिशा के जगतसिंहपुर में महिला की संदिग्ध मोत मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक धनबाद (मधुबन थाना क्षेत्र) का रहने वाला है. (धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

जगतसिंहपुर एसपी अंकित वर्मा ने बताया कि 22-23 फरवरी की रात एक महिला की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. 23 फरवरी की सुबह सूचना मिलने के बाद यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. तिर्तोल थाने में महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी. 

 

जांच के क्रम में पता चला कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित अपराध था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम कुमार ने महिला को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे इमारत से नीचे फेंक दिया. 

 

मामले में आरोपी के एक मित्र सोमनाथ ओझा की भी संलिप्तता सामने आई है. पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी की रात महिला सोमनाथ से मिलने गई थी. दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसे बाजार क्षेत्र के पास छोड़ दिया गया.

 

वहीं उसकी मुलाकात शुभम से हुई, जो पारादीप की ओर जा रहा था. वह महिला को अपने साथ ले गया  और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. 

 

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है. 

 

https://lagatar.in/middle-east-tensions-cause-stock-market-crash-sensex-falls-1043-points-crude-oil-prices-also-jump

https://lagatar.in/arab-countries-including-the-us-have-opened-a-front-against-iran-calling-the-attacks-a-violation-of-sovereignty

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही