Search

 
 
 

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता सहित दो बिहार से गिरफ्तार

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू को भी हिरासत में लिया है.
 
  • दोनों आरोपियों को अपने साथ भिवंडी ले आई महाराष्ट्र पुलिस

Lagatar Desk :  महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू को भी हिरासत में लिया है.

 

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था.  उसे पकड़ने के लिए बिहार सहित कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही थी. आखिरकार पुलिस ने उसे बिहार से दबोच लिया. महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अपने भिवंडी ले आई है और उससे पूछताछ कर रही है

 

 

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता का नाम देश के कई चर्चित पेपर लीक में सामने आ चुका है. साल 2024 में NEET पेपर लीक विवाद के दौरान भी वह चर्चा में आया था. उस समय एक मीडिया स्टिंग ऑपरेशन में उसने कथित तौर पर पेपर लीक नेटवर्क और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दावे किए थे.

 

पेपर लीक मामले में पुलिस पहले ही बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पेपर लीक गिरोह से जुड़े कई और लोगों की जानकारी मिल सकती है.

 

बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब देश के कई हिस्सों में छात्र परीक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही