Search

बाइक से गिरकर दो लोग घायल

Balumath (Latehar) : रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर टमटम टोला के समीप बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सा प्रभारी अमरनाथ प्रसाद ने उनका प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार बिहार के गया निवासी विकास कुमार व चतरा के प्रतापपुर निवासी ललन कुमार दोनों बाइक से नगर मंदिर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी क्रम में टमटम टोला के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद विकास कुमार को बेहतर उपचार के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-brought-to-ranchi-after-arrest-nia-will-interrogate/">गिरफ्तारी

के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची, एनआईए करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp