Search

 
 
 

जंगली भालू के हमले से दो लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में जंगली भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. पहली घटना देवाकी कुसुम टोली गांव की है, जहां विष्णु उरांव पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Gumla :  गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में जंगली भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. पहली घटना देवाकी कुसुम टोली गांव की है, जहां विष्णु उरांव पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. 

बताया जाता है कि रविवार को विष्णु उरांव अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया. विष्णु उरांव ने साहस दिखाते हुए भालू का मुकाबला किया, लेकिन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया. 

 

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल विष्णु उरांव को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

अस्पताल परिसर तक पहुंच गया भालू

अस्पताल के एक गार्ड ने बताया कि सुबह एक जंगली भालू घाघरा पुटो रोड की ओर से अस्पताल परिसर तक पहुंच गया था. गार्ड ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई. शोर मचाने पर भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया. लोगों का अनुमान है कि यही वही भालू हो सकता है जिसने विष्णु उरांव पर हमला किया था. 

 

 

घर के दरवाजे पर दूसरे व्यक्ति को किया घायल

 

बताया जा रहा है कि उसी भालू ने एक अन्य व्यक्ति को भी उसके घर के दरवाजे पर हमला कर घायल कर दिया. लगातार हो रही इन घटनाओं से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही