Search

 
 
 

बस की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

 
Barkagaon : हजारीबाग जिले के बड़कागांव-केरेडारी मुख्य पथ राजाबागी के पास सोमवार को अमन बस (जे एच 02 टी 4074) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. वहीं मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.   मृतक की पहचान केरेडारी प्रखंड के हेवई (बिलारी) निवासी कुलेश्वर महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं इलाज के लिए बडकागांव स्वास्थ्य केंद्र से हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में अनुराधा कुमारी (13 वर्ष, पिता : स्व मुकेश महतो सिंदवारी ) ने दम तोड़ दिया.   वहीं हेवई बिलारी निवासी सुनीता देवी (38 वर्षीय) पति : कुलेश्वर महतो व उसके पुत्र सुधीर कुमार (17 वर्ष) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथिमक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.   कुलेश्वर महतो अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में हजारीबाग स्थित ओरिया बहरी गए थे. शादी से अपने घर हेवई (बिलारी) लौट रहे थे कि राजाबागी के पास तेजी से आ रही अमन बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.   घटनास्थल पर ही कुलेश्वर महतो की मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिवार मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. कुछ देर के लिए बडकागांव स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस व ग्रामीणों में बहस हो गई. हालांकि लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही