Search

 
 
 

चक्रधरपुर बोड़दा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत बोड़दा पुल के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना अंतर्गत छोटा कुदाबड़ा गांव निवासी पीयूष दोंगो व आनंद दोंगो बाइक से चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रहे थे. इस दौरान बोड़दा पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी चक्रधरपुर थाना को दी. चक्रधरपुर के पुलिस निरीक्षक विवेक पाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दोनों घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं गंभीर व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने परिजनों को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही