Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में अवैध कफ सिरप बरामदगी मामले में दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

Advertisement
Advertisement
Dumka: 14 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मोहल्ले में स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस से 8 लाख रुपये की 25 पेटी कफ सीरप बरामदगी मामले में पुलिस ने शहर से दो लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये लोगों में शहर के पटवारी गली का अनूप गुप्ता और दुधानी इलाके का सूरज गुप्ता शामिल हैं. यहां बता दें कि 14 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ मिलकर गांधी मैदान के पास गिलानपाड़ा मोहल्ले में स्थित परशुराम ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में छापेमारी कर वहां से 25 पेटी कफ सीरप बरामद किया था. लेकिन उसका कोई रिसिवर सामने नहीं आया था. कफ सीरप की खेप में 5,400 पीस सीरप की बोतलें थीं. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/zilla-parishad-members-younger-brother-shot-dead-in-chaibasa-angry-people-also-thrashed-the-accused/94119/">चाईबासा

में जिला परिषद सदस्य के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, गुस्साये लोगों ने आरोपी को भी पीटकर मार डाला

करीब सौ दिन बाद हिरासत में दो लोग

इसमें ऑनरेक्स की 3,600 और डायलेक्स डीसी की 1,800 बोतल थीं. इतने बड़े मात्रा में कफ सीरप के मिलने और किसी रिसिवर के सामने नहीं आने से माना गया कि इसे नशेड़ियों को आपूर्ति करने के लिए अवैध तरीके से मंगवाया गया हो. कफ सीरप की यह खेप पटना से रांची और फिर वहां से दुमका भेजी गयी थी. कफ सीरप की यह खेप शहर के तीन कारोबारियों ने मंगवायी थी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कफ सीरप मंगानेवाले और सिंडिकेट में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगा रही थी. हालांकि सौ दिनों बाद पहली बार इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/missing-persons-body-recovered-from-farm-in-bermo-family-expressed-fear-of-murder/94106/">बेरमो

में लापता व्यक्ति का शव खेत से बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही