Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका में दो विमान हादसे, चार लोगों की मौत, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Washington : अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हवा में दो विमानों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये है. अधिकारियों ने बताया कि ओशकोश में विट्टमैन क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार अपराह्न बाद एक रोटरवे 162एफ हेलीकॉप्टर तथा एक ईएलए एक्लिप्स 10 जाइरोकॉप्टर की भिडंत हो गयी. ये विमान एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के थे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है.

एसोसिएशन ने विनेबागो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के हवाले से बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है तथा दो अन्य घायल हो गये हैं. घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है. शेरिफ के कार्यालय के अनुसार, इससे पहले शनिवार को ही ओशकोश के समीप लेक विनेबागो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे दो लोगों की मौत हो गयी थी. ][wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही