Search

 
 
 

टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में लगी भीषण आग

 
Tokyo :  जापान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर आज जापान एयरलाइंस और  तटरक्षक की विमानों की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के विमान में आग लग गयी. जापानी मीडिया के  मुताबिक, लैंडिंग के बाद विमान रनवे पर खड़ी दूसरी विमान से टकरा गयी. जिसकी वजह से जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लग गयी. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विमान रनवे पर चढ़ रहा था तब उसकीक खिड़कियों से आग की लपटें निकल रही थीं.

लैंडिंग के दौरान दूसरे विमान से टकरा गयी जापान एयरलाइंस की फ्लाइट

जापानी मीडिया के मुताबिक, जापान एयरलाइंस की फ्लाइट (JAL 516) ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी. विमान स्थानीय समयानुसार, शाम चार बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई थी. यह हानेडा में पांच बजकर 54 मिनट में लैंड करने वाली थी. लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर खड़ी दूसरी विमान से टकरा गयी. जिसकी वजह से जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लग गयी. बताया जाता है कि विमान में 379 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. लेकिन पांच लोग लापता बताये जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही