Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी जिले के जिलिंगा जंगल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हुई.
Advertisement
Advertisement

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी जिले के जिलिंगा जंगल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हुई.

 

पुलिस के अनुसार खूंटी के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के कुछ सदस्य जंगल में जुटे हुए हैं. सूचना में बताया गया था कि संगठन के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने, संगठन का विस्तार करने और इलाके में रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं.

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जंगल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

 

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही