Search

 
 
 

छठ पर झारखंड होकर चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, पटना के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Ranchi News: ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 13 और 20 नवंबर को गोंदिया से 12:30 बजे रवाना होगी. यह राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और जसीडीह होते हुए शनिवार को 16:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल 14 और 21 नवंबर को पटना से 18:10 बजे रवाना होगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झारखंड से होकर दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इनमें गोंदिया-पटना और विशाखापत्तनम-पटना पूजा स्पेशल शामिल हैं. दोनों ट्रेनों का दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं.

 

ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 13 और 20 नवंबर को गोंदिया से 12:30 बजे रवाना होगी. यह राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और जसीडीह होते हुए शनिवार को 16:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल 14 और 21 नवंबर को पटना से 18:10 बजे रवाना होगी. यह रविवार सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी और 8:15 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.

 

ट्रेन संख्या 08588 विशाखापत्तनम-पटना पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को विशाखापत्तनम से 19:25 बजे रवाना होकर अगले दिन 20 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08587 पटना-विशाखापत्तनम स्पेशल 16 और 23 नवंबर को पटना से 21:50 बजे रवाना होगी और बुधवार रात 00:30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी. यह ट्रेन जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह सहित निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही