Ranchi : ड्यूटी पर तैनात दो रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है. यह घटना शनिवार सुबह सीआईसी सेक्शन के गोमो और तेलो स्टेशन के पोल नंबर 8-3/5 के बीच हुई है, जहां ऑन डयूटी दो पेट्रोलमैन की 18623 डाउन इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. दोनों रेल कर्मी चंद्रपुरा डिपो के कर्मचारी थे. पेट्रोल मैन मोहन कुमार शर्मा बिहार के सहरसा के रहने वाले थे. जबकि राहुल कुमार बिहार के अरवल जिला अंतर्गत कुर्था का निवासी था. [wpse_comments_template]
ड्यूटी पर तैनात दो रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत
Last Updated: Feb 24, 2024 12:00 AM (IST)