Search

 
 
 

सुपौल: करंट लगने से दो सगे भाई की मौत

 
Supaul: करंट लगने से दो सगे भाई की मौत हो गई. घटना निर्मली थाना क्षेत्र के बेलसिंगार मोती गांव की है. मृतकों की पहचान ग्रामीण राजेंद्र मंडल के बेटे 16 वर्षीय जयप्रकाश मंडल और 19 वर्षीय ओमप्रकाश मंडल के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि दोनों 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे. वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की. पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बिजली का करंट लगने से दो छात्रों की मौत हुई है. जबकि तीसरा घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मरने वाले दोनों भाई हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र अपने तीन पुत्रों और अन्य लोगों के साथ कोसी नदी के दलदल में फंसे मवेशी को निकालने के लिए गए थे. वहां बगल के खेत से बिजली का तार गया था जो काफी नीचे था. तभी दोनों मवेशी को निकालने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गए. इसमें दो भाई करंट की चपेट में आ गए. वहीं जब तीसरा बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया. तीनों काफी झुलस गए. जल्द ही अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने दो को म़त घोषित कर दिया. तीसरा इलाजरत है.
इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-resigned-from-all-jmm-posts-including-minister-and-mla/">पूर्व

सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो के सभी पद सहित मंत्री और विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही