Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में दो सड़क हादसे, पहले में 6 की मौत, दूसरे में एक ही परिवार के पांच की जान गयी

Mumbai : महाराष्ट में आज हादसे का दिन रहा. दो अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 17 लोग घायल हो गये. पहला हादसा बुलढाणा में हुआ. यहां राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि दस लोग घायल हो गये. घायलों को सिंदखेड राजा कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  बता दें कि बस पुणे से मेहकर जा रही थी. (पढ़ें, मनीष">https://lagatar.in/manish-kumar-gets-additional-charge-of-jvvnl-md-avinash-kumar-on-leave-till-may-31/">मनीष

कुमार को मिला JVVNL एमडी का अतिरिक्त प्रभार, अविनाश कुमार 31 मई तक अवकाश पर)

ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

दूसरा हादसा अमरावती में हुआ. यहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गयी. जबकि 7 लोग घायल हो गये. मरने वालों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पूरा परिवार एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद दरियापुर लौट रहा था. तभी गलत साइड से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/welcome-modi-in-australian-sky-will-address-20000-nris-at-sydneys-arena-stadium/">ऑस्ट्रेलिया

के आसमान में वेलकम मोदी…सिडनी के एरिना स्टेडियम में 20 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

जिस बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे, उसी की हादसे में हो गयी मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खड़सरा कस्बे में दो वाहनों की टक्कर में पांच साल के बच्चे प्रिंस की मौत हो गयी. जबकि 15 लोग घायल हो गये. पुलिस के अनुसार,बिहार के बक्सर से कुछ लोग प्रिंस नाम के बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर एक वाहन से लौट रहे थे. तभी रास्ते में इस वाहन और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. वहीं 15 लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/jharkhand-visit-of-president-draupadi-murmu-mock-drill-carcade-from-airport-to-raj-bhavan/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: एयरपोर्ट से राजभवन तक किया गया कारकेड का मॉक ड्रिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही