Search

 
 
 

गुजरात के सुरेंद्रनगर और महाराष्ट्र के कल्याण में दो सड़क हादसे, 18 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के कल्याण में सोमवार सुबह  एक डंपर और कार की टक्कर हो गयी इस हादसे में  11 लोगों की मौत हो गयी, सुरेंद्रनगर में लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया. सात की मौत हो गयी
 

Mumbai/Ahmedabad :  गुजरात के सुरेंद्रनगर और महाराष्ट्र के कल्याण में हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो गयी. खबरों के अनुसार लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया.  

 

 

 

इस हादसे में सात लोगों की वहीं मौत हो गयी,  जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गये. घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार श्रद्धालु राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे.  

 

लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात लगभग 1:30 बजे घटी. श्रद्धालुओं  का एक समूह पदयात्रा करते हुए राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था.

 

तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको कुचल दिया. इस हादसे में छह श्रद्धालुओं और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गयी.  मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. 

 

उधर महाराष्ट्र के कल्याण में सोमवार सुबह  एक डंपर और कार की टक्कर हो गयी. खबर है कि इस हादसे में  11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया.

 

यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह लगभग 11 बजे घटी है. घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस वहां पहुंची, इको कार में 12 पैसेंजर सवार थे. कार मुरबाड़ जा रही थीय कल्याण के नजदीक रायता पुल के पास डंपर से टक्कर हो गयी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही