Search

 
 
 

पदमा पुलिस-पब्लिक झड़प में अलग-अलग दो प्राथमिकी, 15 आरोपी गिरफ्तार

 
पुलिस छावनी में तब्दील है रोमी बंगला का इलाका, सुरक्षा के घेरे में बनाया जा रहा फौजी का घर  Hazaribagh : हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र स्थित रोमी में शुक्रवार को हुई पुलिस-पब्लिक झड़प मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो केस में 253 अज्ञात और 211 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पहले केस में 160 नामजद अभियुक्त एवं 150 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे केस में 103 अज्ञात एवं 50 नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. फिलहाल रोमी बंगला समेत पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है. साथ ही सुरक्षा घेरे में बीएसएफ के जवान प्रकाश शर्मा का घर सरकारी जमीन पर बनवाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-pm-narendra-modi-reached-the-spot-took-stock-of-the-accident/">ओडिशा

रेल हादसा : पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, हादसे का जायजा लिया, घायलों से मिले
गौरतलब है कि बीएसएफ जवान को सैनिक बंदोबस्ती के तहत रोमी बंगला के पास 10 डिसमिल सरकारी जमीन दी गई थी. वहां उन्हें स्थानीय लोग घर नहीं बनाने दे रहे थे. उन्होंने इस बारे में डीसी के जनता दरबार में भी गुहार लगाई थी. उसके बाद सीओ पुलिस बल के साथ उन्हें जमीन पर घर बनवाने लेकर गए, तो ग्रामीणों की ओर से पथराव कर दिया गया. ऐसे में उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे. उस दौरान कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण चोटिल हुए थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/padma-police_184-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/padma-jharap-03_330-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/rail-accident-serious-strict-action-will-be-taken-against-the-culprits-pm-modi/">रेल

हादसा गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पीएम मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही