Search

 
 
 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शॉर्प शूटर्स मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर से गिरफ्तार

 
Bihar : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शॉर्प शूटर्स को मुजफ्फरपुर डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शूटर्स में सुनील बारोलिया और शहनवाज शाहिद का नाम शामिल है. दोनों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर पर एक बस से धर दबोचा है. सुनील मूलरूप जयपुर का रहने वाला है. जबकि शहनवाज सीतामढ़ी का निवासी है. लेकिन वो भी जयपुर में रह रहा था. दोनों शूटर्स के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सुनील बारोलिया और शहनवाज शाहिद कई मामलों में वांटेड भी हैं.

नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों शॉर्प शूटर

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर डीआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शॉर्प शूटर्स नेपाल भागने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्ड पर दोनों शॉर्प शूटर को पुलिस ने धर दबोचा. डीआईयू टीम ने हरियाणा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है. क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को हरियाणा ले जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही