Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला कारोबारी राजू झा हत्याकांड में शामिल दो शूटर रांची से गिरफ्तार

Ranchi: आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र के कोयला कारोबारी सह व्यवसायी और भाजपा नेता राजू हत्याकांड में शामिल दो शूटर रांची से गिरफ्तार हुए हैं. रांची पुलिस के सहयोग से बंगाल पुलिस की टीम ने जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एक शूटर यूपी के बनारस इलाके का है, और उसका नाम इंद्रजीत गिरी है. वहीं दूसरा बिहार के गया इलाके का लालबाबू कुमार है. इसे पढ़ें-सरकारी">https://lagatar.in/evaluation-of-annual-examination-will-start-in-government-schools-from-may-6/">सरकारी

स्कूलों में 6 मई से शुरू होगा वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन 

क्या है मामला

आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र के कोयला कारोबारी सह व्यवसायी और भाजपा नेता राजू झा उर्फ राजेश की बंगाल में बर्द्धमान जिले के शक्तिगढ़ में बीते एक अप्रैल की रात गोलियों से छलनी कर दिया गया था. गोली लगने के बाद भाजपा नेता की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजू को पांच गोली लगी, जबकि उसके एक साथी ब्रथिन मुखर्जी को गोली लगी थी. घटना के बाद, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी थी. जांच में ठीक एक महीने बाद बंगाल पुलिस को अपराधियों का लोकेशन रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा मिला. सोमवार की देर रात बंगाल पुलिस रांची पहुंची और रांची पुलिस की सहायता से दोनों अपराधी को दबोचा. पुलिस रात में ही दोनों को लेकर चली गई. बताया जाता है गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को  अहम जानकारी दी है. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-students-union-met-the-registrar-read-three-news-of-hazaribagh-and-chatra-together/">झामुमो

छात्र संघ ने कुलसचिव से की मुलाकात समेत हजारीबाग और चतरा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

क्या है घटना

जानकारी के अनुसार,राजू झा का दुर्गापुर में होटल के अलावा कई व्यवसाय है. वह एक अप्रैल की संध्या करीब छह बजे अपने दो साथियों के साथ सफेद फोर्च्यूनर गाड़ी से कोलकाता के लिए निकला था. शक्तिगढ़ में आदि लेंगला पैलेस के दुकान के सामने उसकी गाड़ी रूकी और चालक एवं एक अन्य साथी उतरकर मुढ़ी खा रहे थे. उसी समय पीछे से एक नीले रंग की गाड़ी वहां पहुंची एवं एक युवक गाड़ी से उतरकर राजू के गाड़ी के करीब पहुंचा एवं राजू को गोलियों से छलनी कर दिया. राजू चालक के बाएं सीट पर बैठा था. वहीं, गोलीकांड देखकर ब्रथिन गाड़ी से उतरने की कोशिश की, उसी समय उसे भी गोली मार दी, उसके दाएं हाथ में एक गोली लगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही