National News : उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है. मारे गए शूटरों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में की गयी है.
पुलिस के अनुसार अंकित बालियान की हत्या को करने चार शूटर आये थे. इनमें से दो शूटर एनकाउंटर में मारे गये हैं. पुलिस की जांच के अनुसार चार शूटरों के अलावा दो अन्य आरोपी रेकी में शामिल थे.
अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस रेस हो गयी थी. उसने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे. फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार शूटरों को पहचाना. गोली चलाने वाले शूटर हरियाणा के हिसार और रोहतक के निवासी थे. पुलिस के अनुसार एक आरोपी पूर्व में हत्या मामले में जेल जा चुका था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.