Search

 
 
 

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर दुमका में दो दुकानें सील, सात पर लगा जुर्माना

 

Dumka: दुमका बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए शहर में निरीक्षण के साथ कार्रवाई भी कर रहे हैं. मंगलवार की शाम बीडीओ के निरीक्षण के दौरान शहर के कोलकाता बिरयानी और मां टेलीकॉम के दुकानदार बगैर मास्क के पाये गये. बीडीओ ने मां टेलिकॉम के प्रोपराइटर को 500 रुपये का जुर्माना लगाया और कोलकाता बिरयानी नाम की दुकान को सील कर दिया.

बीडीओ ने केक महल नामक दुकान को भी सील कर दिया है. इसके अलावा छह अन्य दुकानों पर भी जुर्माना लगाया गया है. मंगलवार रात करीब 8 बजे दुमका सीओ यमुना रविादास ने टीन बाजार सब्जी मार्केट के दुकानदारों को फटकार लगायी. जिला प्रशासन रात 8 बजे के बाद खुले दुकानों पर भी कर्रवाई कर रही है.

शहर में 68 व्यक्ति पाये गये कोरोना पॉजिटिव

पीएचसी और सीएचसी के 4 कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाये गये. जिले में कोरोना के केसेज बढ़ते ही जा रहे है. मंगलवार को जिले में 68 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिनमें से दुमका शहर के 45 और दुमका प्रखंड के 5 लोग रहनेवाले हैं. इसके अलावा काठीकुण्ड के 5, जामा, जरमुंडी और मसलिया के 3-3, रामगढ़ के 2 और सरैयाहाट व शिकारीपाड़ा के 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सिविल सर्जन डा अनंत कुमार झा ने बताया कि 68 कोरोना पोजिटिव में दुमका में 7, दुधानी में 4, गिलानपाड़ा में 3, रसिकपुर, मैयरापाड़ा, भागलपुर रोड इलाके में 2-2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. साथ ही नोनीहाट पीएचसी के 4, काठीकुण्ड सीएचसी और मसलिया सीएचसी के 1-1 व्यक्ति सहित 4 स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

उन्होंने बताया कि दुमका शहर के ओल्ड पुलिस क्लब रोड, सदर, नया पाड़ा, गौशाला रोड, धर्मशाला रोड, बक्सी बांध रोड, कुम्हारपाड़ा, लखीकुण्डी, बगानपाड़ा, खिजुरिया, न्यू बांध पाड़ा, शिवपहाड़, गिधनी पहाड़ी, ग्रांट एस्टेट, कुरूवा, एलआईसी कोलोनी और दुमका प्रखंड के बासकीडीह, अंगरायडीह, श्रीअमड़ा, पारसिमला और आसनसोल कुरूवा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बासुकीनाथ, जरमुंडी के गरदी, मसलिया ब्लॉक, मसलिया, जामा प्रखंड के बगझोपा, सीता कोहवर, फूलझारी, शिकारीपाड़ा के गणेशपुर के 1-1 और काठीकुंड के 4 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा बिहार के किसनगंज और उड़ीसा का 1-1 व्यक्ति भी दुमका में हुए जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सिविल सर्जन ने बताया कि अबतक दुमका जिले में कोरोना पोजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 2200 हो गयी है जिसमें से 1499 ठीक हो गये हैं. मंगलवार को हुए कोरोना जांच के लिए जिले के 1058 लोगों का सैम्पल लिया गया है.

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए 47 लोग होम आईसोलेशन में हैं

जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले और हो रही मौतों के बीच मंगलवार को एक राहत भरी खबर आयी है. कोरोना संक्रमित पाये गये 47 लोग ठीक हो गये हैं. इनमें से 45 लोग दुमका शहर के और दो शिकारीपाड़ा प्रखंड के रहनेवाले हैं. मंगलवार को डीएमसीएच में 40 कोरोना संक्रमित मरीज इलाजरत थे. जबकि हिजला में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में 33 मरीज भर्ती किये गये हैं.

जिन मरीजों की हालत कोविड केयर सेंटर में बिगड़ती है उन्हें डीएमसीएच में भर्ती करवाया जाता है. कमारदुधानी स्थित आर्चरी एकेडमी में कोविड केयर सेंटर के लिए 200 बेड तैयार कर लिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही