Search

 
 
 

बिहार के गया में जानलेवा बुखार से दो बहनों की मौत

 
Gaya: बिहार के गया में जानलेवा बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बुखार की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गयी है. घटना इमामगंज के बसेता गांव की है.

SKMCH में सात बच्चे भर्ती  

मिली जानकारी के अनुसार गया  में जानलेवा बुखार की चपेट में आने से तीन दिनों में दो बहनों की मौत हो गई. इसमें छठी क्लास की पिंकी कुमारी की मौत बुधवार को और दसवीं की पल्लवी की मौत शुक्रवार को हो गई. दोनों बहनों ने बुखार की शिकायत की थी. दूसरी ओर वायरल बुखार से केजरीवाल अस्पताल में गुरुवार को 25 बच्चे भर्ती किए गए. इसके अलावा SKMCH में सात बच्चे भर्ती हुए. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/sand-mining-will-start-in-eight-districts-of-bihar-from-today-there-will-be-relief-in-prices/">बिहार

के आठ जिलों में आज से शुरू होगा बालू खनन, बढ़ी कीमतों से मिलेगी राहत

24 बच्चों को डिस्चार्ज किया गया

इस मामले पर केजरीवाल अस्पताल के सहायक कार्यालय अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 24 बच्चों को डिस्चार्ज भी किया गया है. किसी बच्चे में ब्रोंकोलाइटिस का लक्ष्ण नहीं था. अस्पताल में अभी 58 बच्चों का इलाज चल रहा है. सभी मरीजों पर चिकित्सक नजर बनाये हुए हैं. उनके इलाज के लिए अस्पताल कर्मी मुस्तैदी से लगे हैं. इसे भी पढ़ें-  भाजयुमो">https://lagatar.in/bjym-garlanded-the-statue-of-birsa-munda-honored-the-retired-soldiers/">भाजयुमो

ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सेवानिवृत्त सैनिकों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही