Search

 
 
 

लातेहार की दो सगी बहनों के साथ बिहार में सामूहिक दुष्‍कर्म, 13 लोगों पर FIR

लातेहार जिले की निवासी दो सगी बहनों के साथ बिहार में सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने तीन नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
 

Latehar : लातेहार जिले की निवासी दो सगी बहनों के साथ बिहार में सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने तीन नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

 

दोनो बहनें बिहार के मीठापुर में रह कर डांस कार्यक्रमो में भाग लेती थी. उनके साथ दुष्कर्म की घटना बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है. बताया जाता है कि 18 जून को मुन्ना कुमार नामक एक व्यक्ति उन्‍हें तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए ले गया था.

 

इसी दौरान नौबतपुर में मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानू कुमार और अन्य युवकों ने दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. अगले दिन 19 जून को सूरज कुमार दोनों को वापस मीठापुर छोड़ने के लिए निकला था.

 

इसी दौरान फुलवारीशरीफ के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों बहनों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई.

 

पीड़िता दोनों बहनों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और मामला दर्ज कराया. पीडि़ता के बयान पर तीन नामजद समेंत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही