Search

 
 
 

बंगाल के मुर्शिदाबाद की दो बहनें लापता, परिजन खोजने पहुंचे रांची

 
Ranchi : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सात मार्च को दो बहनें लापता हो गईं. दोनों को खोजते हुए उनके परिजन रांची पहुंचे है. दोनों का अंतिम लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन बताया जा रहा है. परिजनों को आशंका है कि दोनों लापता बहनें रांची में ही कहीं हैं. चुटिया थाना में परिजनों ने दोनों के बारे में जानकारी दी है. परिजनों के अनुसार, घर जाने के रास्ते से दोनों गायब हुई थी. साथ ही परिजनों का कहना है कि दोनों रांची रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी में 8 मार्च देखी गयी हैं. परिजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दोनों के बारे में किन्हीं को जानकारी मिले तो इस नम्बर पर 8670611530 या स्थानीय थाना को सूचित करें. इसे लेकर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने रांची पुलिस और सीआइडी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द दिनों लड़कियों को बरामद किया जाये. इसे भी पढ़ें -चतरा">https://lagatar.in/uproar-among-candidates-at-jpsc-civil-services-examination-center-in-chatra-alleging-leaking-of-question-paper/">चतरा

में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही