Search

 
 
 

26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर अरेस्ट, ओडिशा से लाकर दिल्ली सप्लाई करने की थी तैयारी

 
Ramgarh: 26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करने की तैयारी में जुटा था. इससे पहले एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पतरातु स्टेशन के पास से शत्रुधन कुमार और लालु कुमार को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक रांची से गांजा लेकर पतरातु आने वाले हैं, जो पतरातु रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाने वाले हैं. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-sentencing-of-forest-officers-convicted-of-contempt/">सुप्रीम

कोर्ट ने कंटेम्प्ट के दोषी फॉरेस्ट अफसरों के खिलाफ सजा सुनाने पर रोक लगायी
एडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का किया गया गठन
सूचना मिलने के बाद एसपी ने पतरातू एडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम के द्वारा पतरातु रेलवे स्टेशन आने वाले सभी मार्गों पर निगरानी रखते हुए चेकिंग किया जाने लगा. इसी दौरान दोनों युवक के पास से बैग में गांजा बरामद किया गया. दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि हमलोगों के बैग में गांजा है, जिसे हमलोग भुवनेश्वर से ट्रेन व बस के माध्यम से रांची होते हुए पतरातु स्टेशन लाते हैं और यहां से ट्रेन से दिल्ली ले जाकर सकरपुर चार खम्भा, दिल्ली के पास के एक दुकान में पहुंचाते हैं. बताया कि उन्हीं लोगों द्वारा हमलोग को भुवनेश्वर (ओडिशा) भेजा जाता था. इसे भी पढ़ें - विनय">https://lagatar.in/all-the-reports-of-vinay-chaubey-were-sent-to-the-nephrology-department-doctors-are-brainstorming/">विनय

चौबे की सभी रिपोर्ट नेफ्रोलॉजी विभाग भेजी गयी, डॉक्टर्स कर रहे विचार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही