Search

 
 
 

हटिया रेलवे स्टेशन से 35 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 
Ranchi : हटिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ की टीम की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों तस्करों के पास से 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर गांजा लेकर ट्रेन से सफर करने की फिराक में थे. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-high-courts-instructions-to-adg-ssp-police-to-find-the-missing-file/">रांची:

हाईकोर्ट का ADG-SSP को निर्देश, गुम हुई फाइल खोजे पुलिस

बैग से गांजा के पैकेट बरामद

आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग दौरान प्लेटफॉर्म पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे. उनसे पूछताछ की गई. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बैग की तलाशी ही गई. बैग से गांजा के पैकेट बरामद किये गये. गांजा मिलते ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्करों में एक नवल किशोर पांडे है, जो बिहार के सासाराम का रहने वाला है. वहीं, दूसरे तस्कर का नाम विकास सिंह है, जो यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला है.

आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में आरपीएफ चेक पोस्ट के प्रभारी ने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर चेंकिंग शुरू की गयी. हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास 35 किलो गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें जीआरपी को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें-रसोई">https://lagatar.in/mahila-congress-protest-against-the-increase-in-the-price-of-cooking-gas/">रसोई

गैस का दाम बढ़ने के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही