Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

8.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर अरेस्ट, नागाबाबा खटाल के पास हो रही थी तस्करी

राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली थाना पुलिस ने नागाबाबा खटाल के समीप फ्लाईओवर के नीचे छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली थाना पुलिस ने नागाबाबा खटाल के समीप फ्लाईओवर के नीचे छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं.


जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नागाबाबा खटाल क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार वर्मा और कृष्णा कुमार वर्मा  नागाबाबा खटाल निवासी

 

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर रंजीत कुमार वर्मा के पास से 3.9 ग्राम और कृष्णा कुमार वर्मा के पास से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके अलावा एक रियलमी और एक ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया गया.

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हजारीबाग से ब्राउन शुगर लाकर रांची के नागाबाबा खटाल और आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर उसकी बिक्री करते थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.

 

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. छापेमारी टीम का नेतृत्व कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने किया. टीम में मीनकेतन कुमार, विकास कुमार सिंह, नरेन्द्र बास्की, रितेश कुमार और कोतवाली थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही