Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Chatra : पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले कला गांव के कटहर टोला से डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्करों मो अम्बस और आईसा खातून को गिरफ्तार किया है.

बाहरी व्यक्ति को बेचने वाला था अफीम

पुलिस को सूचना मिली थी कि मो अम्बस अपने घर में अवैध अफीम रखे हुए है. उसे किसी बाहरी व्यक्ति को बेचने वाला है. इस सूचना का सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो अम्बस के घर से प्लास्टिक डिब्बा में रखा अफीम बरामद किया. इसे भी पढ़ें – गढ़वाः">https://lagatar.in/garhwa-three-children-who-went-to-bathe-in-the-dam-died-due-to-drowning/">गढ़वाः

डैम में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही