Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल की दो खबरें : महिला कबड्डी में पीसीएस ने डीपीएस रांची को हरा जीता खिताब

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : बिहार के वैशाली जिला अन्तर्गत भगवानपुर के बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल में सीबीएससी इंटर स्कूल बिहार-झारखंड का महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें फाइनल में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल (पीसीएस), किरीबुरु ने डीपीएस, रांची को 77-22 के अंतर से पराजित कर खिताब जीत लिया. पीसीएस स्कूल को सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है. इस प्रतियोगिता में झारखंड-बिहार की 50 टीमें भाग ली थी. सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटकर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरू को पहला मैच में बाई मिला. दूसरा मैच में  पीसीडीएवी, गिरिडीह को 43-13, तीसरा मैच में हॉली क्रॉस, मधेपुरा को 34-31, चौथा मैच में डॉ डीवी पटेल, पटना को 84-26 से पराजित कर फाइनल में पहुंची. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-sewing-machines-given-to-women-to-make-them-self-reliant/">बहरागोड़ा

: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दी सिलाई मशीन
पीसीएस किरीबुरु की महिला कबड्डी खिलाड़ियों में ज्योति करुवा, किर्ती कादल, अस्मिता टोपनो, जुनीका पूर्ति, सुमिता हस्सा पूर्ति, काजल कुमारी, संध्या करुवा, प्रीति कादल, कल्पना कुमारी, दिव्या शर्मा, आयरा कादल, सृष्टि दास के अलावे कोच सुरेश चन्द्र गुप्ता शामिल थे. पीसीएस की यह महिला टीम अब तक अनेक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदक कबड्डी में जीत चुकी है. प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल की गर्ल्स कबड्डी टीम के खिलाड़ियों व कोच सुरेश चन्द्र गुप्ता को किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार, विद्यालय के प्राचार्य सुधा सिंह, कुंदन कुमाला के अलावे तमाम शिक्षक-शिक्षिकायें और छात्र-छात्राओं ने इस सफलता पर बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-former-ranchi-dc-chhavi-ranjan-files-bail-application-in-ed-court/">लैंड

स्कैम : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने ED कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी

एनसीसी जामदा की लगातार दूसरी जीत, सीसीसी हारा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chaibasa-NCC.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar)30वीं एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत खेले गए सोमवार के मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा की टीम ने चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को 31 रनों से पराजित कर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा. इस प्रतियोगिता में नेशनल क्रिकेट क्लब की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पूर्व इन्होंने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 26 रनों से पराजित किया था. जीत के साथ ही एनसीसी जामदा की टीम के कुल 8 अंक हो गए हैं और अगर कोई चमत्कार नहीं हुआ तो इसका क्वार्टर फाईनल में खेलना लगभग तय है. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस नेशनल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28 ओवर में 162 रन बनाकर आल आउट हो गई. उद्घाटक बल्लेबाज प्रवीण साहनी ने चार चौकों एवं एक छक्का की मदद से 31 रन तथा मुस्तफा अंसारी ने तीन चौकों एवं एक छक्का की मदद से 26 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को ठोस शुरुआत दी. लेकिन बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. मध्यम क्रम में यशस्वी गौतम ने 26 रन, विद्यालय मनोज कुमार महतो ने 14 रन तथा आयुष आर्या ने 11 रन बनाए. चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की ओर से ओवैस अंसारी ने 21 रन देकर तीन तथा एसएच रहमान ने 31 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि सलामत हुसैन को दो विकेट हासिल हुए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-sewing-machines-given-to-women-to-make-them-self-reliant/">बहरागोड़ा

: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दी सिलाई मशीन
जीत के लिए निर्धारित 30 ओवरों में 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी अच्छी रही. दोनों उद्घाटक बल्लेबाज ओवैस अंसारी एवं अंकित कुमार सिंह ने पहले विकेट के लिए मात्र पांच ओवर में ही पचास रन ठोक कर शानदार शुरुआत दी परन्तु इनके आउट होने के बाद पूरी टीम 28.1 ओवर में 131 रन बनाकर आल आउट हो गई. अंकित कुमार सिंह ने तीन चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 24 रन, आयुष पोद्दार ने 15 रन, रोनीत थापा एवं पिताम्बर ने 14-14 रन तथा ओवैस अंसारी ने 13 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/bdo-inspected-public-distribution-system-shops/">कोडरमा

: जन वितरण प्रणाली दुकानों का बीडीओ ने किया निरीक्षण
नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा की ओर से सूरज कुमार ने 21 रन देकर चार विकेट जबकि वामहस्त स्पिनर यशस्वी गौतम ने भी 27 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. मुस्तफा अंसारी को दो सफलता हाथ लगी. अब 18 अक्टूबर को गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा का मुकाबला लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही