Kamrul Arfi Balumath (Latehar) : देश भर के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 में बालूमाथ के दो छात्रों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है. गालिब कोलोनी निवासी हाज़ी जैनुल आबेदीन के पुत्र मोहम्मद ने 720 में 622 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 17,391 व ओबीसी कैटेगरी में 7263 रैंक हासिल किया है. मोहम्मद का परसेंटाइल 99.1394568 रहा. नीट की तैयारी उसने रांची स्थित बायोम से किया है. मोहम्मद ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार के सदस्यों के साथ अपने शिक्षकों विशेष रूप से माधव बास्कोटा को दी है. इसे भी पढ़ें :सभी">https://lagatar.in/scholarship-amount-should-be-given-to-all-students-as-soon-as-possible-cm/">सभी
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि जल्द से जल्द दी जाए : सीएम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nnn-2-1-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nnn-3-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" />
: झरिया को प्रदूषणमुक्त करने के लिए बुलंद की आवाज [wpse_comments_template]
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि जल्द से जल्द दी जाए : सीएम
alt="" width="300" height="200" />
alt="" width="300" height="200" />
मोहम्मद ने 622 जबकि ओवैस उमर ने 617 अंक प्राप्त किया
वहीं ग़ालिब कॉलोनी के ही हाज़ी उमर अली के पुत्र ओवैस उमर ने इसी परीक्षा में 617 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 19,555 व ओबीसी कैटेगरी में 8,233 रैंक हासिल किया है. ओवैस उमर का परसेंटाइल 99.0238870 रहा. ओवैस उमर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता, पिता, परिवार के सदस्यों के साथ अपने शिक्षकों को दी है. उसने नीट की तैयारी पटना स्थित रहमानी 30 से किया है. जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने मोहम्मद व ओवैस उमर की सफलता पर दोनों को बधाई दी है. बधाई देने वालों में कारी मोहम्मद अली, कुडु के अंचल अधिकारी सह बालूमाथ निवासी प्रवीन सिंह, डॉ एमई हक, जुनैद अनवर, हाजी तौकीर अहमद, मुखिया नरेश लोहरा, मो इमरान, आमिर हयात, मोहम्मद अली जौहर, अबिद अली, जमील अख्तर, तनवीर आलम, जूही परवीन, तौकीर आलम, मो इरफान, साबीर अख्तर, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, शबनम कमाल, अजित कुमार, नौशाद अख्तर, नदीम अख्तर मो हाशिम, अशफाक मुजाहिद, अमरेंद्र कुमार, पलाश चटर्जी, राजिंदर सिंह आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-loud-voice-to-make-jharia-pollution-free/">धनबाद: झरिया को प्रदूषणमुक्त करने के लिए बुलंद की आवाज [wpse_comments_template]
Leave a Comment