Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप

Advertisement
Advertisement
धनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय, सिन्दरी के दो शिक्षकों पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. विद्यालय प्राचार्य संजीव कुमार व उप प्राचार्य रंजना सिंह पर मामले में कार्यवाही नहीं करने व धमकी देने का भी मामला दर्ज कराया गया है. नाबालिग छात्रा की माँ ने विद्यालय के संगीत शिक्षक व कम्प्यूटर शिक्षक पर पुत्री के हाथ को बुरी नीयत से पकड़ने की लिखित शिकायत सिन्दरी थाना में दर्ज कराई है. उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि दोनों शिक्षकों द्वारा विगत 1 व 2 नवंबर को सीढ़ी के पास व क्लास रूम में गलत नीयत से बच्ची का हाथ पकड़ा. जबकि छात्रा ने हाथ छोड़ने का आग्रह किया था.

दोनों शिक्षकों को निलंबित किया गया

22 नवंबर की सुबह नाबालिग छात्रा की माँ व परिजनों ने विद्यालय पहुँचकर प्राचार्य व उप प्राचार्य से कार्रवाई करने की माँग की थी. प्राचार्य द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर परिजनों ने थाने में केस दर्ज करा दिया. विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विगत 12 नवंबर को मिले आवेदन के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जाँच के लिए तीन महिला शिक्षकों व एक सेवानिवृत्त शिक्षक की टीम गठित की गई है. आरोपी कम्प्यूटर शिक्षक ने कहा कि आरोप लगा है और इसकी जाँच में सहयोग करेंगे. संगीत शिक्षक पुत्र की शादी में राँची गए हुए है और समाचार लिखे जाने तक वह वापस नहीं लौटे हैं. यह भी पढ़ें : भूख">https://lagatar.in/the-deteriorating-condition-of-the-workers-involved-in-the-hunger-strike/">भूख

हड़ताल में शामिल कर्मी की बिगड़ी हालत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही