Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी में ट्रैक्टर पलटने से दो किशोरों की मौत

Advertisement
Advertisement
Motihari: मोतिहारी में दो किशोरों की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गयी. घटना सोमवार की जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नरकटिया की है. सरेया खाप टोला जाने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ.

नरकटिया चौक के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया

मिली जानकारी के अनुसार सरेया खाप टोला के विशुनदेव साह चार दिन पूर्व ही सेकेंड हैंड ट्रेक्टर खरीद कर लाये थे. उनका पोता विकेश कुमार ट्रैक्टर चलाने लगा. वह ट्रैक्टर लेकर बालू लाने जा रहा था. विक्की पासवान भी उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार हो गया. रास्ते मे नरकटिया चौक के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. आखिर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वहीं पलट गया. दोनों किशोर उसी के नीचे दब गये. दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या मे लोग जुट गये और दोनों को निकालने लगे. तब तक देर हो चुकी थी. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसे भी पढ़ें- पश्चिमी">https://lagatar.in/west-singhbhum-jhamumo-district-committee-to-be-expanded-100-flags-to-be-displayed-at-intersections-in-each-block/">पश्चिमी

सिंहभूम झामुमो जिला समिति का विस्तार, हर प्रखंड के चौक-चौराहों पर 100 झंडे लगेंगे
इसमें दोनों मृतक विकेश साह और विक्की पासवान की उम्र 15 साल है. दुर्घटना के बाद जल्द ही ग्रामीण जुट गये. उन्होंने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा किया. दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार और एएसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दोनो बच्चों की मौत हुई है. जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/in-motihari-bihar-33-soldiers-deteriorated-due-to-toxic-food/">बिहार

के मोतिहारी में विषाक्त भोजन से 33 सिपाहियों की बिगड़ी तबीयत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही