Search

 
 
 

नवादा: नदी में डूबने से दो किशोर की मौत

 
Nawada: नदी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई. घटना नरहट थाना क्षेत्र के देउरा गांव की है. वहीं एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान प्रवीण सिंह के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस राज और शिवकुमार चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चे तिलैया नदी में नहाने गए थे. इस दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इसे देखकर पांचवें बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसे सुनकर सभी ग्रामीण दौड़े आए और नदी में डूबे चारों बच्चों को बाहर निकाला. जिसमें दो बच्चे की मौत हो चुकी थी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. वहीं ओम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि उज्जवल का इलाज गांव में ही किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई.
इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/anand-resident-of-baridih-vijaya-garden-missing-for-eight-days-last-location-found-near-bit-ranchi/">जमशेदपुर

: बारीडीह का रहने वाला आनंद आठ दिन से लापता, लास्ट लोकेशन रांची के बीआईटी के पास मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही