Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील में चोरी करते दो चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा स्टील के सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी परिसर में चोरी करते दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ा. सुरक्षा कर्मियों ने दोनों चोरों को बिष्टुपुर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में दोनों ने नाम मो. बिलाल औऱ मो. मोनू बताया. बिलाल बर्मामाइंस के सिदो-कान्हो बस्ती का रहने वाला है, जबकि मोनू किताडीह का रहने वाला है. दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. इस संबंध में टाटा स्टील के सहायक सुरक्षा निरीक्षक अनुज खलखो के बयान पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जानकारी के अनुसार, रविवार रात कंपनी परिसर में सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को कंपनी परिसर में देखा. दोनों सामान की चोरी कर अपने साथ ले जा रहे थे. तभी दोनों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें -शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-nagar-panchayat-removed-water-logging/">शुभम

संदेश इंपेक्ट : नगर पंचायत ने जलजमाव हटाया, पानी की निकासी के लिए पाइप बिछवाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही