Search

 
 
 

रामगढ़: कुजू में बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

 
Ramgarh: जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में कुजू ओपी के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गश्ती के क्रम में रोता रोड अशोक सिनेमा हॉल रांची रोड के पास बालू लदा दो ट्रैक्टर दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही गाड़ी सड़क के किनारे खड़ा कर चालक फरार हो गया. जांच के क्रम में पाया गया कि दोनों ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है. बिना रजिस्टर्ड नंबर के दोनों ट्रैक्टर के ट्रॉली पर लगा बालू का परिवहन चालान एवं वाहन संबंधित कोई कागजात नहीं पाया गया. जिसके उपरांत वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति के तहत जिला खान निरीक्षक रामगढ़ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-shared-a-new-video-mentioned-the-problems-of-painters-and-potters/">राहुल

गांधी ने नया वीडियो शेयर किया, पेंटर और कुम्हारों की परेशानियों का जिक्र किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही