Ranchi : धनबाद में एक सड़क दुर्घटना में रांची की दो बच्चियों का मौत हो गई. आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने बयान जारी कर कहा कि धनबाद में सड़क दुर्घटना से आदिवासी परिवार की दो बच्चियां इशिता होरो और जिया हीरो मौत हो गई है. इस घटना से आदिवासी जन परिषद मर्माहत है. आदिवासी जन परिषद दुख प्रकट करता है और जिला प्रशासन से मांग करता है कि दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और दोनों परिवार उनके परिवार को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाए. जिला प्रशासन से यातायात नियम को सख़्ती से लागू करने की मांग की है.
रांची की दो आदिवासी बच्चियों की धनबाद में सड़क दुर्घटना में मौत, जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग
Last Updated: May 08, 2024 12:00 AM (IST)