Search

 
 
 

बोकारो से रामगढ़ के रास्ते अवैध कोयला लेकर जा रहे दो ट्रक जब्त

 
Ranchi/Ramgarh: बोकारो से रामगढ़ के रास्ते अवैध कोयला लेकर जा रहे दो ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार की देर रात बोकारो की तरफ से दो ट्रक अवैध कोयला लेकर घाटो के रास्ते से गुजरने वाले हैं. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी को त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया गया. फिर पुलिस की टीम ने बडगांव-चैनपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग चलाया. उसी दौरान दो ट्रक तेज़ रफ़्तार से बोकारो की तरफ से आ रहे थे, जो पुलिस को देखते ही ट्रक को तेज़ गति से भगाने का प्रयास किया. लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों ट्रकों को पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में ट्रक चालक के द्वारा बताया गया कि एक ही चालान में एक से ज्यादा ट्रिप कर अधिक मुनाफा कमाते हैं. इसे भी पढ़ें -इरफान">https://lagatar.in/national-scheduled-tribe-commission-takes-action-on-irfans-controversial-lyrics-seeks-report/">इरफान

के विवादित पर बोल पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक्शन में, मांगा रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही