Search

हजारीबाग: अवैध तरीके से स्क्रैप लोड दो ट्रक जब्त

Chauparan (Hazaribagh): थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध तरीके से स्क्रैप लदे ट्रक को वर्षों बाद पकड़ा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर तस्करी के लिए गया, बिहार से लेकर चौपारण होते हुए तिलैया, कोडरमा ले जा रहे दो ट्रकों को दो तस्करों के साथ चोरदाहा चेकपोस्ट पर पकड़ा गया. दोनों ट्रक से करीब 25 टन अवैध स्क्रैप (लोहा, टीना, का कबाड़) लदा पाया गया. इस संबंध में दोनों ट्रक चालकों से कागजात की मांग की गई परंतु किसी के द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. तत्पश्चात दोनों ट्रकों पर जब्त करते हुए चौपारण थाने में मामला दर्ज करते हुए चालक साकेत कुमार (40) और श्रवण कुमार राम (46) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में पुअनि दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी चौपारण, पुअनि दिव्य प्रकाश, सअनि मनोज कुमार सिंह और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे. ज्ञात हो कि चौपारण थाना क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से स्क्रैप (लोहा, टीना, का कबाड़ ) की खुलेआम कटिंग होती है. इसे भी पढ़ें - तप">https://lagatar.in/jharkhand-is-scorching-mercury-crossed-40-yet-schools-are-opening-from-tomorrow/">तप

रहा है झारखंड, पारा 40 पार फिर भी कल से खुल रहे स्कूल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp