Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 क्विंटल अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त, एक ग‍िरफ्तार

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी मध्य विद्यालय के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला लदे दो सवारी वाहन को पकड़ा है. जब्त वाहनों में एक सवारी गाड़ी जेएच 03 जेड 3513 व एक टेंपो शामिल है. दोनों वाहनों में लगभग 20 क्विंटल अवैध कोयला लदा था, जो सिकनी से लातेहार की ओर जा रहा था. इस मामले में एक आरोपी अरविंद प्रसाद नवागढ़ लातेहार को पकड़ा गया है, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा. इस मामले में चंदवा थाना में कांड संख्या 37/23 धारा 379/411 और 30(ii) कोयला खान अधिनियम के त‍हत दर्ज क‍िया गया है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा दिया गया. छापेमारी में एएसआई कमलेश राम, एएसआई शशिरंजन सिंह समेत सिकनी पिकेट के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही