Search

 
 
 

लातेहार में दो महिलाओं की मौत, एक को हाथी ने मारा, दूसरी दुर्घटना की शिकार

पहली घटना हेबना ग्राम में सुबह घटी. खेत में काम करने गई महिला दुलारी देवी (पति गोविंद महतो) को दो जंगली हाथियों ने जमीन पर पटक कर कुचल दिया. उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गयी. पहली घटना हेबना ग्राम में सुबह घटी. खेत में काम करने गई महिला दुलारी देवी (पति गोविंद महतो) को दो जंगली हाथियों ने जमीन पर पटक कर कुचल दिया. उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.


घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता समेत वन विभाग के अन्यम कर्मी घटना स्थल पहुंचे और वार्ता की. मृतका के आश्रित को तत्काटल सहायता के रूप में 40 हजार रुपये दिये गये. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए.


 दूसरी घटना बालूमाथ-मुरपा पथ पर पिंडारकोम के समीप घटी. यहां ट्रैक्टर ने एक बाइक को धक्काप मार दिया. बाइक पर सवार मुकेश कुमार राम (21) और उसकी चाची उर्मिला देवी (बिशनपुर, बालूमाथ निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान उर्मिला देवी की मौत हो गयी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही