Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में आग से दो महिलाएं झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: मझगांव व मंझारी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में आग से दो महिलाएं झुलस गयी. दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. झुलसी महिलाओं में मझगांव थाना क्षेत्र की पानससपाई गांव निवासी गुरूचरण तिरिया की पत्नी गुरुवारी तिरिया (28) और मंझारी थाना क्षेत्र के भगाबिला गांव निवासी मंगल सिंह बिरूवा की पत्नी मेंजो बिरूवा शामिल है. दोनों महिलाओं के पेट, पैर और हाथ आग से झुलस गए हैं. मंगल सिंह बिरूवा ने बताया कि ठंड लगने पर मंगलवार भोर करीब चार बजे पत्नी मेंजो बिरूवा खलिहान में पुआल जलाकर आग ताप रही थी. उसी दौरान उसकी साड़ी में आग पकड़ ली. जब वह जलने लगी तो चिल्लायी. आवाज सुनकर वह दौड़कर गया और काफी मशक्कत के बाद साड़ी में लगी आग को बुझाया. आग बुझाने तक पत्नी झुलस चुकी थी. दूसरी ओर मझगांव निवासी गुरूचरण तिरिया ने बताया कि बीती रात आठ बजे पीने के लिए चूल्हा में पानी गर्म कर रही थी. उसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गयी. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/60-people-are-missing-every-month-in-jharkhand-2727-missing-in-46-months-2355-recovered-no-clue-of-372-found/">झारखंड

में हर महीने 60 व्यक्ति हो रहे लापता, 46 माह में 2727 हुए लापता, 2355 हुए बरामद, 372 का नहीं मिला कोई सुराग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही