Search

 
 
 

Saraikela News: खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

Saraikela News: कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में बारिश के दौरान खेत में काम करने महिलाएं पहुंची थी. इसी दौरान वज्रपात हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई.
 
वज्रपात से दो महिलाओं की मौत

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सोना मनी महतो (46) और मुक्ता महतो (27) के रूप में हुई है. दोनों पांडरा गांव की रहने वाली थी.

 

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों महिलाएं खेत पर थी. इसी दौरान अचानक ठनका गिर गया. ठनका की चपेट में आने से दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. 

 

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने दोनों शवों की पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही