Search

 
 
 

रांची के नामकुम में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

 
Ranchi :   जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के रिंगरोड स्थित डहुटोली में मंगलवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुजीत गंझू (उम्र 18) और संदीप गंझू (उम्र 17) के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंती और दोनों को अस्पताल ले गये. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर आज बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी जब्त कर ली.

शादी का कुछ सामान लेकर गांव लौट रहे थे दोनों 

जानकारी के अनुसार, सुजीत और संदीप बाइक (जेएच01एफएन1528) से रिंगरोड होते हुए अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान डहुटोली में अज्ञात वाहन की अपनी चपेट में आकर दोनों की जान चली गयी. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सुजीत मजदूरी करता था और संदीप 10वीं का छात्र था. अपाचे बाइक सुजीत के बड़े भाई की थी. ग्रामीणों की मानें तो गांव में लड़की की शादी थी. दोनों कुछ सामान लेने गये थे. वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही