Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुकानों में चोरी करनेवाले दो युवक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Advertisement
Advertisement
Dumka: हंसडीहा पुलिस ने क्षेत्र के दुकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की गई समान बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया. उक्त बातें की जानकारी देते हुए हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जून की रात्रि हंसडीहा गोड्डा रोड स्थित रौशन रवानी के मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, सुबोध महतो और प्रदीप महतो के चाय नाश्ता दुकान, एवं भुवनेश्वर साह के साइकिल दुकान सहित चार दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा समानों व नगदी की चोरी कर ली गयी थी. जिसके बाद चारों दुकान के संचालक 19 जून को हंसडीहा थाना पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें-जंगली">https://lagatar.in/wild-elephant-broke-many-houses-in-dumkas-masalia/93346/">जंगली

हाथी ने दुमका के मसलिया में कई घरों को तोड़ा

चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

कांड के अनुसंधान एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक प्रभाग हंसडीहा संजय सुमन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. साथ ही गठित टीम के द्वारा कांड के उदभेदन एवं अनुसंधान में भौतिक रूप से साक्ष्य एकत्रित करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार यादव एवं हंसडीहा निवासी मो रकीब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से चोरी किये गए मोबाइल पैसा और घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/8-feet-python-found-near-nonihat-station-in-dumka/93330/">दुमका

में नोनीहाट स्टेशन के पास मिला 8 फीट का अजगर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही