Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बंदूक से डराने–धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Latehar: बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमू निवासी पितांबर सिंह, पिता भोला सिंह के घर में 17 जून को दो व्यक्ति घर में घुस कर पितांबर सिंह को घर से बाहर निकाल कर हथियार दिखा कर डरा–धमका कर फरार हो गए थे. जिसके बाद पितांबर ने बरवाडीह थाना पहुंच कर घटित पूरी घटना का जानकारी लिखित में देते हुए दोनों व्यक्ति पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था. वहीं थाना को मिले आवेदन पर दोनो अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया था. जिसमे दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हो गई. वहीं इस संबंध में बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि मामला का अनुसंधान जारी ही था तभी फरार अभियुक्तों की छुपने का गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद वरिय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी अभियान चला कर कांड में फरार आरोपी धीरेंद्र सिंह एवं रौशन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अवैध देसी बंदूक भी बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया की ये दोनों बंदूक के बल पर लोगों को डरा–धमका कर पैसा का वसूली करते थे. उन्होंने बताया को दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं छापामारी टीम में बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार, सब इंस्पेक्टर राहुल सिन्हा, सब इंस्पेक्टर राजन अधिकारी, सब इंस्पेक्टर श्याम नारायण ओझा समेत बरवाडीह थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - भूमि">https://lagatar.in/dc-gives-show-cause-notice-to-9-cos-on-pending-cases-of-land-demarcation-2-news-from-bokaro-including/">भूमि

सीमांकन के लंबित मामलों पर डीसी ने 9 सीओ को किया शोकॉज समेत बोकारो की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही