Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : सदर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के एसपीजी मिशन कंपाउंड के पास से इन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुटुसाई निवासी आभास कुमार राम व एक अन्य युवक शामिल है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. युवकों के पास से कुछ पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है. इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/these-young-women-are-extorting-money-by-lying-be-careful-police-also-alert/124428/">ये

युवतियां झूठ बोलकर पैसे ऐंठ रहीं, रहें सावधान, पुलिस भी अलर्ट
जानकारी के अनुसार आभास कुमार राम नगरपालिका का चालक बताया जा रहा है. गौरतलब है कि नीमडीह और गुटूसाईं समेत शहर के कई इलाकों में ब्राउन शुगर खरीद और बिक्री करने की चर्चा शहर में आम है. सूत्रों की माने तो शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी कुछ युवा ब्राउन शुगर के सेवन करने के आदी हो चुके हैं. ब्राउन शुगर का जाल शहर एवं इसके आसपास इस तरह तेजी से फैल रहा है. फिलहाल पुलिस या कार्यवाही से शहर में ब्राउन शुगर के प्रचलन पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है. मिली सूचना के अनुसार माहुलसाई के सिद्धेश्वर मंदिर के पास दुकान करने वाली एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही