Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुरडेग में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ठेठईटांगर में युवक ने की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Simdega/Kurdeg : कुरडेग थाना क्षेत्र के हेठमा में मुख्य सड़क पर दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों चालक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है. मृतक युवक की पहचान गुलाब मांझी पिता राजेंद्र मांझी (20 वर्ष) और झरैन डाकुआटोली निवासी जस्टिन कुजूर के रूप में हुईं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक हेठमाडीपा अपने घर से सिमडेगा जा रहा था और जस्टिन विपरीत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान हेठमा इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही जस्टिन कुजूर की मौत हो गई, जबकी गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गया. 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर इलाज के क्रम में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. रो-रो कर घरवालों का बुरा हाल है. इधर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

कीटनाशक खाकर 20 साल के युवक ने दे दी जान

सिमडेगा : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम बरटोली गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान कार्तिक कच्छप के रूप में हुई. मामले की जानकारी पुलिस को हुई जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि युवक का किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था. खाना खाने के बाद सभी सो गए थे. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वाले उसे इलाज के लिए बीरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर ले गए. जहां कीटनाशक खाने की बात बताई गई. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है. इस मामले में ठेठईटांगर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : 128">https://lagatar.in/cricket-returns-to-olympics-after-128-years-approval-given-in-ioc-meeting/">128

साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC की बैठक में लगी मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही