Search

 
 
 

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, रिम्स रेफर समेत लातेहार की दो खबरें

 
Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-बालू सड़क मार्ग में गुरुवार को पकरी गांव के समीप तीखे मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार चेताग पंचायत के कलकलिया दिरीदाग ग्राम निवासी राहुल उरांव उम्र 18 वर्ष एवं अमित उरांव उम्र 20 वर्ष बालूमाथ से टमाटर बिक्री कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए. जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस चालक मो. अफरोज को दिया. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक़ डॉ. ध्रुव कुमार महतो के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए चिकित्सक द्वारा दोनों युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

कुआं से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महुआडांड़ : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडांड़-मेदिनीनगर मुख्य सड़क स्थित डूबकी चर्च के पीछे गुरुवार की शाम कुआं से एक युवक का शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान चंपा पंचायत के पत्थरटोली निवासी उदय गायर  (27 व) पिता नागेश्वर गायर के रूप में हुई है. चंपा पंचायत की मुखिया सुषमा कुजूर के द्वारा इसकी जानकारी महुआडांड थाना को दी गई. देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां युवक के शव को कुआं से निकाल पुलिस द्वारा थाना लाया गया है. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं से युवक का शव मिला है वह उसके ससुराल के आस-पास का है. कुछ दिनों से युवक ससुराल में ही रह रहा था. वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस द्वारा बताया गया कि जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही