Search

 
 
 

लोहरदगा के दो युवकों की गुमला में हत्या. रोपा कोना जंगल में मिले शव

 
गुमला : जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के रोपा कोना जंगल में बुधवार को एक साथ दो युवकों के शव बरामद हुए. जंगल गए ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. बिशनपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. दोनों युवक लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव के रहने वाले थे. उनकी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है.

हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया शव

मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है. दोनों लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव के रहने वाले थे. अपने घर से पिछले चार दिनों से लापता थे. दोनों के परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान बुधवार को दोनों का शव बरामद हुआ. माना जा रहा है कि अपराधियों ने दोनों युवकों की हत्या कर शवों को जंगल में फेंक दिया. युवकों की हत्या किस कारण से की गई है और किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें – कोराना">https://lagatar.in/dependents-of-personnel-who-lost-their-lives-during-korana-can-apply-for-insurance-till-july-31/">कोराना

के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रित 31 जुलाई तक बीमा के लिए कर सकते हैं आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही