Search

 
 
 

असम कैबिनेट में UCC पर मुहर लगी, 26 मई को इसे विधानसभा में Introduce किया जायेगाा

हिमंता ने कहा कि हमने इसे असम की आवश्यकताओं के अनुसार ढाला है. बताया कि असम की जनजातीय आबादी को UCC के दायरे से पूरी तरह से बाहर रखा है.
 

Guwahati :  असम में  समान नागरिक संहिता (UCC)  लागू किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा यह बात स्पष्ट कर दी है.

 

 


उन्होंने आज कहा कि उत्तराखंड, गोवा और गुजरात पहले ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पारित कर चुके हैं.  आज हमने (असम कैबिनेट) भी समान नागरिक संहिता पारित कर दी है.

 


हिमंता ने कहा कि हमने इसे असम की आवश्यकताओं के अनुसार ढाला है. बताया कि असम की जनजातीय आबादी को UCC के दायरे से पूरी तरह से बाहर रखा है.  

 


हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि असम के लोगों द्वारा प्रचलित सभी रीति-रिवाजों, परंपराओं और रीति-रिवाजों भी समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखे गये है. उन्होंने बताया कि 26 मई को यूसीसी विधेयक विधानसभा पटल पर रखा जायेगा.

  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही